BCA final Semester बीसीए विभाग के छात्रों का आज ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में विदाई समारोह का किया गया आयोजन....

 


बीसीए विभाग के छात्रों का आज ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में विदाई समारोह का किया गया आयोजन....






आज दिनांक ०३/०४/२०२२ को  ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में बीसीए विभाग के द्वारा फाइनल सेमेस्टर के छात्र एवं छात्राएं का विदाई समारोह आयोजन किया गया , महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ केपी यादव ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्राओं को लक्ष्य लेकर पढ़ाई कर आगे बढ़ने का आह्वान किया साथ ही उनके भविष्य के उज्ज्वल कामनाएं किऐ ।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीए विभाग के सवन्यवक सह महाविद्यालय के परिक्षा नियंत्रक डॉ एम के अरिमरदन ने किया वहीं उन्होंने सबको धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सराहना की साथ ही सभी बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामनाएं ।

वहीं मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ केपी यादव ने संबोधित करते हुए कहा  छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं का यह स्वर्णिम युग होता है और यहीं से उनके असली जीवन की शुरूआत होती है। इसलिए छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर अपने कैरियर पर ध्यान करना चाहिए।

मंच संचालन करते हुए बीसीए विभाग के प्रो डा. के के भारती ने कहा कि अगर यहां पर एमसीए की पढ़ाई शुरू हो जाती तो बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ता और उन्होंने प्रधानाचार्य महोदय से आग्रह करते हुए कहा महाविद्यालय में बीसीए खोला जाए ताकि हमारे बच्चे यही पढ़ें क्योंकि यहां के शिक्षकों में भी ज्ञान का भंडार है।
वहीं उपस्थित बीसीए विभाग के प्रो रोनक कुमार सिंह एवं प्रो नीतीश कुमार ने भी सभी छात्र एवं छात्राएं के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ने विदा होने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि जीवन में जो भी कार्य करें सच्ची लगन मेहनत ईमानदारी के साथ करें तो आप कभी असफल नहीं हो सकते।उन्होंने कहा कि आप यहां से प्राप्त ज्ञान को आगे भी प्रदान करें ताकि महाविद्यालय के साथ-साथ आपका व शहर का नाम रोशन हो सके उन्होंने कहा आगे आने वाली चुनौतियां को का डटकर मुकाबला करके बेहतर रास्ता अख्तियार करें।

वहीं विदाई समारोह में अतिथि महाविद्यालय के विद्वान प्रोफेसर डॉक्टर एमएस पाठक , मैथिली विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. उपेंद्र प्रसाद यादव साइकोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. शंकर सुमन मिश्रा रहें मौजूद सभी ने सभी छात्रों को जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल होने का आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
वही कार्यक्रम में फाइनल सेमेस्टर की छात्र एवं छात्राएं मोनालिसा कुमारी ,आरती कुमारी,निधि कुमारी,स्विटि कुमारी, मिथिलेश कुमार, राजदीप कुमार, अमरदीप कुमार, प्रवीण कुमार व अन्य फाइनल सेमेस्टर के छात्र एवं छात्राएं कार्यक्रम में रही मौजूद । वहीं विदाई समारोह के स्वागत गान जूनियर सेमेस्टर की छात्राएं ने गाई जो कंचन कुमारी, पायल कुमारी, प्रतिमा कुमारी, निशा भारती वहीं बीसीए विभाग के प्राध्यापक रौनक सिंह, प्रो. नीतीश कुमार, प्रो कुंदन कुमार सिंह ,बीसीए विभाग के शिक्षेत्तर कर्मी रणवीर कुमार उर्फ बबलू जी, अशोक मुखिया , मनीष कुमार के साथ महाविद्यालय के अन्य कर्मी रहें मौजूद।

Comments