सम्मान समारोह का आयोजन ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग द्वारा कुलपति प्रो. बी. एस. झा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने विभाग में नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन कराने और पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला को सुदृढ़ करने का निदेश दिया। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को प्लेसमेंट देने के लिए हरसंभव प्रयास करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय लगातार शैक्षणिक उन्नयन की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि कोसी क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं को अवसर देने की जरूरत है। कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलपति का अंगवस्त्रम् एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष के. के. भारती, असिस्टेंट प्रोफेसर अखिलेश कुमार, कुंदन कुमार सिंह, असीम आनंद एवं नीतीश कुमार , कार्यालय सहायक रणवीर कुमार, राजदीप, अशोक मुखिया, बीबीए के सहायक रूपेश कुमार तथ...
- Get link
- X
- Other Apps